इंदौर में दूषित पानी का संकट, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शुरू किया वाटर ऑडिट

इंदौर: मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर में दूषित पेयजल की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर वाटर ऑडिट शुरू किया। उन्होंने मदीना नगर, खजराना की कॉलोनियों, द्वारकापुरी और आजाद नगर पहुंचकर पानी के सैंपल लिए और मौके पर स्वयं जांच की। जांच में कई इलाकों में पीने योग्य नहीं, बल्कि गंदा पानी और कीड़े पाए गए।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि सरकार की लापरवाही और निकम्मेपन के कारण इंदौर की जनता दूषित पानी पीने को मजबूर है, इसलिए उन्हें खुद मैदान में उतरकर वाटर ऑडिट करना पड़ा। उन्होंने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि भागीरथपुरा जैसी घटनाएं कहीं भी हो सकती हैं। कांग्रेस पार्टी ने जनता से आग्रह किया कि वे अपने बोरिंग और नल के पानी की जांच कराएं, ताकि समय रहते बीमारियों से बचा जा सके।

Next Post

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026: सीएम डॉ यादव ने युवाओं से किया संवाद

Wed Jan 7 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 के प्रथम चरण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के साथ मुख्यमंत्री निवास परिसर में संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं के विचार, सुझाव और नवाचारों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण […]

You May Like