कुछ दिनों में शहर के अंदर दौड़ेगी 350 से ज्यादा ई बस

इंदौर:पर्यावरण संरक्षण के लिए शहर में ई बसों का संचालन बढ़ाने की तैयारी चल रही है. इसके तहत आगामी कुछ महीनों के अंदर शहर में 350 से ज्यादा ई बसें चलने लगेगी. ई-बसों के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर 5 चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जा रहे है, जिसमें से दो का काम चल रहा है और एक चार्जिंग स्टेशन पर वर्तमान में चल रही बसें चार्ज की जा रही है.

स्मार्ट सिटी के तहत एआईसीटीएसएल द्वारा शहर में इलेक्टि्रक बसें चलाई जाएगी. अभी 50 बसें चल रही है. बसों की संख्या में एआईसीटीएसएल 300 सौ बसों का इजाफा करने जा रहा है. प्रधानमंत्री ई बस योजना के तहत इंदौर को 150 बसें अगस्त में मिल जाएगी तथा 150 और बसों की मंजूरी पीएम ई बस योजना में मंजूरी मिल चुकी है. इस तरह कुल 350 ई बसें शहर में पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण को कम करने के लिए चलेगी.

साथ ही जनता को भी ई बसों से यात्रा में आसानी होगी और लोक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा. स्मार्ट सिटी द्वारा शहर के अलग अलग स्थानों पर 5 ई बस चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जा रहे है. इसमें अभी सीपीडब्ल्यूडी रेसीडेंसी एरिया में एक स्टेशन 14 करोड़ के लागत से बन चुका है. इसी तरह निरंजनपुर और नयता मुंडला में 14-14 करोड़ की लागत से चार्जिंग स्टेशन का निर्माण करवाया जा रहा है. शेष दो एक धार रोड और राऊ के तरफ बनाया जाएगा. शहर के चारों तरफ चार्जिंग स्टेशन पर आई बसों के डिपो भी होंगे. दिनभर बसें चलने के बाद रात को उक्त चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज होगी.

अलग-अलग स्थानों से चलेगी बस
सबसे बड़ी खासियत यह है कि उक्त बसें अलग-अलग स्थानों से चलेगी, तो जनता को समय के साथ बस का इंतजार भी कम करना पड़ेगा. अभी एआईसीटीएसएल से चलने और डिपो पूर्वी क्षेत्र में होने कारण बसों को पश्चिम क्षेत्र में पहुंचने में समय लगता है. पश्चिम क्षेत्र में चार्जिंग स्टेशन और डिपो बनने से राहत मिल जाएगी.

अभी तीन स्टेशन तैयार
स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांकसिंह ने बताया कि अभी 30 और 150 बसें चलाई जाएगी. 150 बसों के मंजूरी मिल गई है. वो भी हमारे चार्जिंग स्टेशन विकसित होने के साथ मिल जाएगी. जल्दी ही चार्जिंग स्टेशन के सिविल और इलेक्टि्रकल सिस्टम लगाने का काम शुरू हो जाएगा. स्मार्ट सिटी को चार्जिंग स्टेशन के लिए एमपीईबी से कनेक्शन का अप्लाय भी कर दिया है. अभी में तीन स्टेशन तैयार है और शेष दो ज़मीन मिलते ही काम शुरू कर देंगे

Next Post

भाजपा का एक गुट नदारद रहा विजयवर्गीय की पार्टी में!

Mon Jul 28 , 2025
इंदौर: भाजपा की गुटबाजी निजाम बदलने के बावजूद समाप्त नहीं हुई है. पचमढ़ी प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के संगठन पुरुषों ने एकता के अनेक मंत्र दिए थे. उसमें से एक यह भी था कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि अपने यहां भोजन या नाश्ते का आयोजन करेगा. इस गेट टू गेदर में जिले […]

You May Like