जिलाबदर बदमाश अजय उर्फ टीटी गिरफ्तार

इंदौर:तुकोगंज पुलिस ने बुधवार देर रात दबिश देकर जिलाबदर अपराधी 25 वर्षीय अजय उर्फ टीटी राणा निवासी रुस्तम का बगीचा को गिरफ्तार किया. आरोपी रासुका के तहत जारी आदेश का उल्लंघन करते हुए शहर में घूमता मिला.उपनिरीक्षक सत्यजीत चौहान ने बताया कि जब वह अपने अन्य साथियों के साथ गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि अजय उर्फ टीटी जय महाकाल दूध डेयरी के पास दिखाई दिया है.

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया. जांच में सामने आया कि आरोपी को 31 जुलाई 2025 को छह माह के लिए इंदौर सहित सीमावर्ती जिलों से जिला बदर किया था. बावजूद इसके वह प्रतिबंधित क्षेत्र में घुम रहा था, जिसे मौके से गिरफ्तार किया है. चौहान ने यह भी बताया कि अजय राणा कुख्यात बदमाश है और उसके खिलाफ पहले से कई प्रकरण दर्ज हैं. आरोपी को हवालात में बंद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

बिहार के कुख्यात 'सिग्मा गैंग' का दिल्ली के रोहिणी में एनकाउंटर, रंजन पाठक समेत 4 बदमाश ढेर

Thu Oct 23 , 2025
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर 2025: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी में देर रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ा मुठभेड़ किया। यह एनकाउंटर 22 और 23 अक्टूबर की रात करीब 2:20 बजे हुआ, जिसमें बिहार से वांटेड चार कुख्यात बादमाशों को पुलिस […]

You May Like

मनोरंजन