
सिंगरौली। भाजपा नेता एवं ननि के वार्ड क्रमांक 41 पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता के अकस्मात निधन पर सीधी विधायक एवं पूर्व सांसद रीति पाठक आज बुधवार को बैढ़न पहुंची। सीधी विधायक रीति पाठक ने भाजपा नेता अर्जुन दास गुप्ता के दुखद निधन उपरांत आज उनके निज निवास बैढ़न में जाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवारजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुये परिवारजनों को ढांढस बंधाया और गहरा दुख व्यक्त की। विधायक ने कहा कि हम एक ऊर्जावान नेता को खो दिये है, जिसकी भरपाई होना मुश्किल है। इस संकट की घड़ी में हम सब आपके साथ खड़े हैं। इस दौरान ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, संदीप शुक्ला, मुकेश तिवारी, लालबाबू बैस, संजय दुबे, आशीष वैश्य, प्रिंस मिश्रा मौजूद रहे।
