बारिश में निगम अधिकारियों ने संभाली मोर्चा, जलभराव और सफाई की निगरानी

ग्वालियर। बारिश के बीच नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देश पर बुधवार सुबह सात बजे से वरिष्ठ अधिकारियों और क्षेत्राधिकारियों ने शहर में मैदानी निरीक्षण किया। आयुक्त ने वार्ड 54 व 55 के क्षेत्रों में जलभराव और जल निकासी की स्थिति देखी तथा 1000 बिस्तर अस्पताल रोड और कटोरा ताल स्थित शौचालय का निरीक्षण किया। वार्ड 58 के माधव नगर में कचरा सेग्रीगेशन की व्यवस्था देखने के बाद उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों और मेला ग्राउंड, जलालपुर स्थित एफसीटीएस तथा केदारपुर कचरा प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने जल निकासी, नालियों की सफाई और कचरा प्रोसेसिंग व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। अन्य अधिकारियों ने भी अपने क्षेत्रों में जलभराव और सफाई व्यवस्था की निगरानी की।

Next Post

आईसीएटी ने 15-मीटर लंबी मल्टी-एक्सल स्लीपर बस के लिए पहला अनुपालन प्रमाणपत्र जारी किया

Wed Aug 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 अगस्त (वार्ता) इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) ने केन्द्रीय मोटर वाहन नियम के प्रावधानों के अनुरूप 15-मीटर लंबी मल्टी-एक्सल स्लीपर बस के लिए अपना पहला अनुपालन प्रमाणपत्र जारी किया है। यह प्रमाण-पत्र सिनाटी ऑटोमोटिव को उसकी 15-मीटर लंबी मल्टी-एक्सल स्लीपर बस के लिए दिया गया है। […]

You May Like