दमोह/तेजगढ़. भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल तेजगढ़ के मंडल अध्यक्ष सुनील शाह ने जानकारी देते हुए बताया है कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार वीर क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के 150वीं जन्मजयंती स्वर्णमय अवसर पर वर्ष भर में होने वाले रचना योजना को लेकर कार्ययोजना बनाई गई. इस बैठक का आयोजन तेजगढ़ रेस्ट हाउस में संपन्न हुई.
बैठक में सभी के विचार विमर्श उपरांत सालभर में आदिवासी समाज के साथ सामाजिक समरसता बनाने व आदिवासी समाज के वीर वीरांगनाओं क्रांतिकारी शहीदों के नाम पर सांस्कृतिक धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम करने हेतु कार्ययोजना बनाई गई.
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज टेकाम, अनुसन्धान प्रभारी सोहन सिंह,राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के अनुज विधायक प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि रुपेश सेन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बहिन विनीता ठाकुर कुलस्ते, जिला अध्यक्ष कुंवर अरविंद्र प्रताप सिंह जुदेव, भाजपा तेजगढ़ मंडल अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह, भाजपा अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील शाह ठाकुर, उपाध्यक्ष चंदन ठाकुर, जिला मंत्री पंचम सिंह पूर्व सरपंच, अनूप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भारत सिंह, जाहर यादव, राजकुमार साहू, वेदपाल सिंह पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह, सांसद प्रतिनिधि रश्मि साहू, सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष मोहिनी ठाकुर पूर्व सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि बेड़ी सिंह सदर, अनिल विश्वकर्मा, मंच संचालक अनिल जैन, द्वारका आदिवासी, दौलत सिंह, प्रकाश सिंह, जनपद सदस्य अजय सिंह, अजजा जिला महामंत्री विवेक शाह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिंह ठाकुर, सहित जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.