4288 विद्यार्थियों ने दिया गणित का पेपर 

जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल 10 वीं और 12 वीं के नतीजे घोषित होने के बाद जिन स्टूडेंट्स ने इस साल परीक्षा नहीं दी या फिर इस परीक्षा में अपने नंबरों से खुश नहीं है या एग्जाम में फेल हो गए हैं, उनकी दोबारा परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में शनिवार को दोनों ही कक्षाओं में गणित का पेपर आयोजित हुआ, जिसमें दोनों कक्षा में मिलाकर कुल 4288 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा प्रभारी आर के बधान से मिली जानकारी के अनुसार गणित विषय के पेपर में बारहवीं कक्षा में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 44 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें कुल 436 विद्यार्थियों में से 416 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी,जबकि 20 विद्यार्थी अनुपस्थित थे।

दसवीं में 118 विद्यार्थी अनुपस्थित

दोबारा शुरू हुई बोर्ड परीक्षा का तीसरा पेपर दसवीं कक्षा में भी गणित विषय का था। जिसमें 118 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। परीक्षा प्रभारी आर के बधान से मिली जानकारी के अनुसार दसवीं के पेपर के लिए भी जिले में कुल 48 केंद्र स्थापित किए थे, जिसमें 3990 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले थे, जिसमें से 3872 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी है, जबकि 118 विद्यार्थी पेपर में अनुपस्थित थे।

Next Post

मासूम बच्चे को कुत्ते ने किया गंभीर घायल

Sat Jun 21 , 2025
  बुधनी. नगर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. एक सप्ताह के अंदर ये दूसरी घटना है जब वार्ड 13 में रहने वाले लक्ष्मीनारायण मालवीय के 6 वर्षीय देवराज बेटे को उस समय कुत्ते ने काट लिया. जब वह घर के पास ही किराने […]

You May Like

मनोरंजन