दिव्यांग खेल महोत्सव में 25 से अधिक राज्यों की भागीदारी, भोपाल का आयोजन बनेगा मिसाल: सीएम डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन स्टेडियम में ठाकरे न्यास द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों के आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात का श्रवण करने के बाद मीडिया से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता में देश के 25 से अधिक राज्यों ने भागीदारी की है और भोपाल में भी विशेष उत्साह का वातावरण है। उन्होंने कहा कि पेरा ओलंपिक हो, कोई बड़ा राष्ट्रीय आयोजन हो या हमारे अपने राज्य के बेटे-बेटियों की उपलब्धियां, मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। हमारे युवा राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से नई पहचान बना रहे हैं।

उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों और सामाजिक संगठनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि भोपाल हमेशा कुछ अलग और विशिष्ट करता है। सीएम ने विश्वास जताया कि दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ इस तरह का सामूहिक आयोजन एक नई मिसाल कायम करेगा और संभव है कि यह विश्व रिकॉर्ड के मानकों पर भी खरा उतरे।

Next Post

एमपी कांग्रेस को शिल्पकार की दरकार

Sun Feb 22 , 2026
दिलीप झा एमपी कांग्रेस को शिल्पकार की दरकार मध्यप्रदेश कांग्रेस की राजनीति में भीषण उथल पुथल चल रहा है। गुटबाजी को संभालना किसी वरिष्ठ नेता के लिए मुश्किल ही नहीं कठिन है। कहा जाता है कि राजनीति में अक्सर सेहरा उनके सिर बंधता है जो अंत में कमान संभालते हैं, […]

You May Like