ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सिविल अस्पताल हजीरा की व्यवस्थाओं और साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने नेत्र शिविर में उपचाररत रोगियों से स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा वृद्ध महिला रोगी के पैर दबाकर आशीर्वाद लिया। ऊर्जा मंत्री ने सिविल अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती मरीजों से भी उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में मिल रहीं सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।
वहीं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह की पहल पर सिविल अस्पताल हजीरा में संचालित हो रहे नेत्र शिविर में नेत्र रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिविर की अवधि में वृद्धि की गई है। पूर्व में यह नेत्र शिविर 4 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित किया गया था, लेकिन अब इसकी अवधि 10 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी है।
