यूक्रेनी ड्रोन हमलों से रूसी परमाणु संयंत्र में लगी आग

मॉस्को, 25 अगस्त (वार्ता) यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस के एक परमाणु संयंत्र और अन्य ऊर्जा संयंत्रों में आग लग गई।

स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्रीय परिचालन मुख्यालय ने बताया कि कल तड़के एक यूक्रेनी ड्रोन का मलबा कुर्स्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र के एक ट्रांसफार्मर पर गिरा, जिससे आग लग गयी और संयंत्र को क्षति पहुंची है। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, साथ ही बताया गया कि आग पर काबू पा लिया गया है। संयंत्र तथा आसपास के क्षेत्र में विकिरण का स्तर अपरिवर्तित बना हुआ है।

लेनिनग्राद क्षेत्र में, क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्जेंडर ड्रोज़्डेंको ने बताया कि उस्त-लुगा बंदरगाह स्थित रूसी प्राकृतिक गैस उत्पादक नोवाटेक के एक टर्मिनल में एक अन्य ड्रोन के मलबे से आग लग गयी।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने पिछले दिन में तीन हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम (एचआईएमएआरएस) मल्टीपल-लॉन्च रॉकेट सिस्टम राउंड और 172 ड्रोन को रोका।

 

Next Post

रूस के पुलकोवो हवाई अड्डे से 90 उड़ानें की रद्द

Mon Aug 25 , 2025
मास्को, 25 अगस्त (वार्ता) रूस के उत्तर-पश्चिमी शहर सेंट पीटर्सबर्ग स्थित पुलकोवो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण 90 उड़ानें रद्द कीं और कई अन्य विमानों ने देरी से उड़ान भरी या फिर उनके मार्ग मेंं परिवर्तिन किया गया। हवाई अड्डा प्राधिकरण ने रविवार को यह जानकारी […]

You May Like

Play sound