भगवान श्रीराम के जलते पोस्टर का वीडियो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ कार्यवाही

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना पुलिस ने भगवान श्रीराम के जलते पोस्टर का वीडियो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ हिंदू कार्यवाही की है, वहीं युवक की पहचान वकील चौधरी के रूप में हुई हैं।यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब मारोरा अहीर गांव के मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों को खंडित करने के बाद क्षेत्र में पहले से ही तनाव का माहौल था। इस घटना पर बैराड़ के ललित ने फेसबुक पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद भीम आर्मी ने रविवार को ललित के खिलाफ बैराड़ थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।

इसी दौरान यह सामने आया कि ललित मुढ़गल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाले वकील चौधरी ने ही कुछ समय पहले अपने फेसबुक अकाउंट से भगवान राम के जलते हुए पोस्टर का एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद ललित मुढ़गल और विभिन्न हिंदू संगठनों ने थाने पहुंचकर बकील चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद बकील चौधरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

संघ और भाजपा के वरिष्ठ नेता खांडवे का निधन, अंतेष्टि मुरार मुक्तिधाम में आज

Tue Nov 4 , 2025
ग्वालियर: संघ और भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय खांडवे का बीती रात फोर्टिस अस्पताल दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया हे , वे 73 वर्ष के थे। मुरार निवासी स्व .खांडवे की अंतेष्टि आज शाम 4.30 बजे मुरार मुक्तिधाम में की जाएगी . Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like

मनोरंजन