अवैध हथियार के साथ युवक धराया, देशी कट्टा और कारतूस जब्त

इंदौर. हातोद पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 12 बोर का देशी कट्टा और दो जिंदा राउंड बरामद किए हैं. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

देर रात करीब सवा नौ से साढ़े नौ बजे के बीच शांति पार्क कॉलोनी के पिछले गेट, सोनगीर रोड क्षेत्र में कार्रवाई की गई. इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे 30 वर्षीय विनोद उर्फ नाना पाटेकर को घेराबंदी कर पकड़ा. तलाशी लेने पर आरोपी के पास से अवैध रूप से रखा एक 12 बोर का देशी कट्टा और दो 12 बोर के जिंदा राउंड बरामद किए. मामले में हातोद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हथियार कहां से लाया और उसका उद्देश्य क्या था.

Next Post

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का संवाद: सहयोग सेल को बताया कार्यकर्ताओं के लिए प्रभावी

Thu Jan 15 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए पार्टी द्वारा शुरू की गई कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद की व्यवस्था को अत्यंत सराहनीय और दूरदर्शी कदम बताया। मंत्री राजपूत ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष […]

You May Like