मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का संवाद: सहयोग सेल को बताया कार्यकर्ताओं के लिए प्रभावी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए पार्टी द्वारा शुरू की गई कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद की व्यवस्था को अत्यंत सराहनीय और दूरदर्शी कदम बताया।

मंत्री राजपूत ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने की यह व्यवस्था संगठन को मजबूती प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रदेश शासन के सभी मंत्री प्रत्येक माह निर्धारित दिवस पर प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं की जनसमस्याओं को सुनें और उनके समाधान के लिए ठोस प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि “सहयोग सेल” के रूप में शुरू की गई यह पहल बेहद प्रभावशाली सिद्ध हो रही है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपनी समस्याएं और सुझाव लेकर प्रदेश कार्यालय पहुंच रहे हैं, जिससे उनमें उत्साह और संतोष का वातावरण बना है।

मंत्री राजपूत ने कहा कि मंत्रियों के व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद अब कार्यकर्ताओं को यह स्पष्टता मिल गई है कि किस दिन और किस स्थान पर उनसे मुलाकात संभव है। यह व्यवस्था संगठन और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रही है।

अंत में उन्होंने इस दूरदर्शी पहल के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Next Post

सिंगरौली में झूला संचालक पर हमला, सिर फटने से गंभीर रूप से घायल

Thu Jan 15 , 2026
सिंगरौली। जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरसुराई घाट झारा में गुरुवार शाम करीब 4 बजे मारपीट की घटना सामने आई। यहां झूला संचालक पर एक युवक ने हाथ में पहने कड़े से हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। घटना की सूचना मिलते […]

You May Like