सतना: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उमरी पन्ना नाका निवासी 26 वर्षीय विनीत कुमार विश्वकर्मा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया.पिता हीरालाल विश्वकर्मा के अनुसार, विनीत टिकुरिया टोला में किराए से रहकर मजदूरी करता था.28 अगस्त को दोपहर 1 बजे वह मकान मालिक से उमरी राखी बंधवाने जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा.रिश्तेदारों में तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा.लापता युवक का कद 5 फीट 3 इंच, रंग सांवला है और उसने नीली शर्ट-पैंट पहन रखी है.उसकी दाहिनी आंख सफेद है.पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच में जुटी है.अगर किसी को दिखे तो स्थानीय थाने को सूचित करें
Next Post
चित्रकूट में कमिश्नर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
Wed Sep 2 , 2026
सतना /रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने मंगलवार को चित्रकूट में संभागीय अधिकारियों एवं जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के बाद बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने रामघाट मोड़, पर्यटक होटल तिराहा तथा हनुमान धारा रोड पर क्षतिग्रस्त पुल के स्थल का निरीक्षण […]

You May Like
-
3 months ago
50 हजार की घूस मांगने वाला नापतौल निरीक्षक पकड़ा
-
5 months ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर आए, विमानतल पर स्वागत