यूजीसी लागू हुआ तो गृह युद्ध हो सकता है : पीठाधीश्वर यति नरसिंहानन्द

ग्वालियर: जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर डासना पीठाधीश्वर यति नरसिंहानन्द गिरी ने अपने संत मंडल के साथ यहां संबोधित करते हुए कहा कि यूजीसी लागू हुआ तो गृह युद्ध हो सकता है। मप्र सरकार गोवंश की रक्षा नहीं कर पा रही है। भितरवार में खुलेआम धर्मांतरण हुआ। संतोष वर्मा ने खुलेआम कन्याओं का वीडियो का अपमान किया। देवी देवताओं का अपमान मप्र सरकार में हो रहा है। सनातन को विलुप्त करने का कार्य अनेक लोगों द्वारा किया जा रहा है। देश के सनातनियों को सावधान होकर सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आना होगा और यूजीसी जब तक केंद्र सरकार वापस नहीं ले लेती तब तक संघर्ष करना पड़ेगा।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर का सम्मान शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ.जयवीर भारद्वाज, अखिलेश पांडे, सुनील पटेरिया, धारा शर्मा, योगेंद्र दीक्षित, अशोक कुमार शर्मा, देवेंद्र कुमार पाठक, एच. बी. शर्मा, डॉ मुन्ना लाल शर्मा, कृष्ण बिहारी दुबे आदि ने किया। सकल ब्राह्मण महासमिति के द्वारा यह आयोजन तलवार वाले हनुमान मंदिर पर किया गया।कार्यक्रम का संचालन सुनील पटेरिया ने एवं आभार प्रदर्शन अखिलेश पांडे ने माना।

Next Post

बरगी में केबल चोर गिरोह का आतंक, 5 किसानों के खेतों को बनाया निशाना

Sun Mar 29 , 2026
जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत ग्राम बरबटी और आसपास के इलाकों में केबल चोर गिरोह ने एक ही रात में योजनाबद्ध तरीके से आधा दर्जन के करीब किसानों के खेतों से सबमर्सिबल पंप की कीमती केबल पार कर दी। इस चोरी की घटना से क्षेत्र के कृषकों में भारी आक्रोश है।जानकारी […]

You May Like