विजेंदर सिंह एशियन मुक्केबाजी परिषद के सदस्य नियुक्त

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) भारतीय बॉक्सिंग आइकन विजेंदर सिंह को एशियन मुक्केबाजी परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है। विजेंदर, मुक्केबाजी में भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता हैं, और उनके पास एमेच्योर और पेशेवर बॉक्सिंग दोनों में खेल के उच्चतम स्तर पर लगभग दो दशकों का अनुभव है। एशियन बॉक्सिंग काउंसिल में उनकी नियुक्ति खेल की उनकी गहरी समझ और पूरे महाद्वीप में इसके विकास के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

एशियन मुक्केबाजी परिषद का सदस्य नियुक्त किये जाने पर विजेंदर सिंह ने कहा, “मैं एशियन बॉक्सिंग काउंसिल का सदस्य नियुक्त किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा है। मैं बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और उसके नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी। मुझे उम्मीद है कि मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पूरी क्षमता से इस भूमिका को निभाऊंगा। जिस तरह हमने बीजिंग में इतिहास रचा था, मैं एशियाई बॉक्सिंग के विकास के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं, जिसमें भारतीय मुक्केबाजों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और हमारे एथलीटों को भविष्य में और भी बड़ी सफलता हासिल करने में मदद करूंगा।”

Next Post

जिम्बाब्वे ने टी-20 विश्वकप 2026 से पहले कर्टनी वॉल्श को सलाहकार किया नियुक्त

Sat Jan 17 , 2026
हरारे, 17 जनवरी (वार्ता) जिम्बाब्वे क्रिकेट ने आगामी टी-20 विश्वकप से अपने सहयोगी स्टाफ के रूप में वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्श को सलाहकार नियुक्त किया है। उपमहाद्वीप में खेलने का काफी अनुभव रखने वाले वॉल्श ने इस वैश्विक टूर्नामेंट से पहले टीम के साथ काम करना शुरू कर दिया है। […]

You May Like