जिम्बाब्वे ने टी-20 विश्वकप 2026 से पहले कर्टनी वॉल्श को सलाहकार किया नियुक्त

हरारे, 17 जनवरी (वार्ता) जिम्बाब्वे क्रिकेट ने आगामी टी-20 विश्वकप से अपने सहयोगी स्टाफ के रूप में वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्श को सलाहकार नियुक्त किया है। उपमहाद्वीप में खेलने का काफी अनुभव रखने वाले वॉल्श ने इस वैश्विक टूर्नामेंट से पहले टीम के साथ काम करना शुरू कर दिया है। यह टूर्नामेंट सात फरवरी से आठ मार्च तक चलेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार, जिम्बाब्वे ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, ओमान और श्रीलंका के साथ है। जिम्बाब्वे इस टूर्नामेंट में वापसी कर रहा है, क्योंकि वह 2023 में अफ्रीका क्वालिफायर के जरिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद 2024 के संस्करण में हिस्सा नहीं ले पाया था। हालांकि, इस बार उसने नामीबिया के साथ आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप अफ्रीका क्वालिफायर 2025 के जरिए क्वालीफाई किया। जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रबंध निदेशक गिवमोर माकोनी ने कहा कि यह नियुक्ति वैश्विक टूर्नामेंट से पहले टीम की तकनीकी गहराई को मजबूत करने के मकसद से की गई है।

माकोनी ने कहा, “कर्टनी वॉल्श अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के उच्चतम स्तर पर, खासकर तेज गेंदबाजी में, बेजोड़ अनुभव और समझ रखते हैं। जैसे ही हम आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं, हमारे लिए यह जरूरी था कि हम किसी ऐसे व्यक्ति को लाएं जो समझता हो कि वैश्विक मंच पर सफल होने के लिए क्या करना पड़ता है।” उन्होंने आगे कहा, “कर्टनी का ज्ञान, प्रोफेशनलिज़्म और खिलाड़ियों को मेंटर करने की क्षमता हमारे लिए बहुत कीमती होगी, क्योंकि हम आने वाली चुनौतियों के लिए अपने गेंदबाजी संसाधनों को बेहतर बना रहे हैं।” जिम्बाब्वे अपने पुरुष टी-20 विश्व कप अभियान की शुरुआत नौ फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में ओमान के खिलाफ करेगा, जिसके बाद 13 फरवरी को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होगा।

Next Post

दिमंथा महाविथान, वीरन चामुदिथा तूफानी शतक से श्रीलंका ने बनाये 387/4

Sat Jan 17 , 2026
विंडहोक, 17 जनवरी (वार्ता) वीरन चामुदिथा (192) और दिमंथा महाविथान (115) की आतिशी शतकीय पारियों की बदौलत श्रीलंका ने शनिवार को अंडर-19 विश्वकप के आठवें मुकाबले में जापान के खिलाफ चार विकेट पर 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।आज यहां जापान की अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी […]

You May Like