4 और स्टेशन का काम पूरा

शुरु में 9 स्टेशन तक चलेगी मैट्रो
इंदौर:मेट्रो रेल के 4 स्टेशन का काम पूरा होने की कगार पर है. इस तरह मैट्रो के 9 स्टेशन तैयार हो जाएंगे. बाकी 7 स्टेशन का काम भी तेजी से चल रहा है. चार स्टेशन ओर तैयार होने के पीछे कारण यह है कि ब्रॉड गेज रेल लाइन के स्पान काम पूरा हो गया है. मैट्रो रेल का कमर्शियल रन कब से शुरू होगा? यह तो कहा नहीं जा सकता है, लेकिन मेट्रो के शुभारंभ होने तक चार स्टेशन आगे तक मेट्रो चलने की स्थिति में होगी.

अभी सुपर कॉरिडोर 2, 1, भौरंसला चौराहा और एमआर 10 स्टेशन का काम कंप्लीट होने की स्थिति में आ गया है. उक्त चारों स्टेशन पर एस्केलेटर लगाने और अन्य तकनीकी कार्यों की शुरुआत हो चुकी है. संभवतः मई के अंत तक चार और स्टेशन मेट्रो परिचालन में जुड़ जाएंगे. गांधीनगर से रेडिसन चौराहे तक कुल 17 स्टेशन है. चार स्टेशन शुरू होने से गांधी नगर से आईएसबीटी एमआर 10, तक आसानी से मैट्रो ऑपरेशन हो सकेगा.

आज मेट्रो रेल की बात करे तो गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक पैदल मेट्रो ट्रैक से जा सकते है. मेट्रो के बचे 7 स्टेशन भी आगामी अगस्त तक पूरा लगने का लक्ष्य मैट्रो अधिकारियों ने तय किया है.सूत्रों ने बताया कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिवाली तक रेडिसन चौराहे तक मैट्रो परिचालन की बात कही है, लेकिन मैट्रो के अधिकारी शेष स्टेशन का काम राखी यानी अगस्त माह तक पूरा करने का लक्ष्य लेकर काम कर रहे है.

Next Post

भरत घाट पर मंदाकिनी में तैरता मिला शव

Fri May 2 , 2025
सतना : जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र अंतर्गत भरत घाट आरती स्थल पर सफाई कर रही नगर परिषद की स्वच्छता टीम उस वक्त भौचक्की रह गई जब उन्हें पानी में तैरता एक शव दिखाई दिया. मृतक कानपुर से चित्रकूट दर्शन पूजन करने के लिए आया था. संभावना जताई कि रात […]

You May Like