सेल की डिजिटल परिवर्तन के लिए साझेदारी

नयी दिल्ली, 24 मार्च, (वार्ता) महारत्न स्टील उत्पादक सार्वजनिक उपक्रम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने कंपनी में एक व्यापक डिजिटल परिवर्तन कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए मैकिन्से एंड कंपनी इंडिया एलएलपी के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है।

सेल ने आज यहां कहा कि यह सहयोग कंपनी में डिजिटल परिवर्तन के लिए सलाहकार की नियुक्ति के लिए किया गया है, जो परिचालन दक्षता, ग्राहक अनुभव और तकनीकी नवाचार को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य व्यावसायिक प्रक्रियाओं का आधुनिकीकरण करना, कंपनी के प्रदर्शन को अनुकूलित करना और तेजी से बढ़ते डिजिटल परिदृश्य में निरंतर विकास को बढ़ावा देना है, जो सेल को अत्याधुनिक डिजिटल क्षमताओं को एकीकृत करने में सक्षम करेगा, यह सुनिश्चित करेगा कि कंपनी प्रतिस्पर्धी बनी रहे और कंपनी के ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता प्रदान करे। सेल और मैकिन्से, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसी उन्नत तकनीकों का लाभ उठाते हुए, अत्याधुनिक डिजिटल समाधानों को लागू करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

यह डिजिटल परिवर्तन परियोजना, खदानों से लेकर मार्केटिंग तक की प्रक्रिया की गुणवत्ता श्रृंखला के प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी, सुरक्षा और अनुपालन के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए, इनोवेटिव समाधानों का निर्बाध एकीकरण सुनिश्चित करेगी और 3 वर्ष की समयावधि में 1000 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के गुणवत्ता प्राप्ति के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

Next Post

महिलाओं पर मधुमक्खियों ने बोला हमला

Mon Mar 24 , 2025
सीहोर. शहर के मुर्दी मोहल्ले में देवी मंदिर पर दसा माता की पूजन करने गईं महिलाओं व बच्चियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इससे महिलाओं में भगदड़ मच गई. मधुमक्खियों के हमले में घायल कुछ को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती भी किया गया है. जानकारी के अनुसार […]

You May Like