कांग्रेस का प्रदर्शन, पोस्टर में लिखा यह विमान नींबू-मिर्ची लटकाने के लिए नहीं

इंदौर:कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 देशवासियों को श्रद्धांजलि और केंद्र सरकार की निष्क्रियता के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को अनोखा प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल व गिरी जोशी के नेतृत्व में रीगल चौराहे पर युद्ध विमानों की प्रतीकात्मक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें तेजस, राफेल, सुखोई और मिग जैसे विमानों के मॉडल शामिल रहे।

प्रदर्शनी में एक बोर्ड लगाया गया, जिस पर लिखा था यह विमान नींबू-मिर्ची लटकाने के लिए नहीं, हमला करने के लिए हैं. नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार केवल भाषणबाज़ी में व्यस्त है, जबकि देश कार्रवाई की मांग कर रहा है. उन्होंने मांग की कि पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए अब इन विमानों का इस्तेमाल किया जाए.

Next Post

थाईलैंड में पुलिस विमान दुर्घटनाग्रस्त, छह की मौत

Fri Apr 25 , 2025
बैंकॉक, 25 अप्रैल (वार्ता) थाईलैंड के फेत्चाबुरी प्रांत के रिसॉर्ट शहर हुआ हिन के तट के पास शुक्रवार सुबह एक छोटा पुलिस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। थाई पुलिस ने यह जानकारी दी। थाई राष्ट्रीय पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर कहा कि […]

You May Like