जबलपुर: तिलवारा थानांतर्गत बरगी हिल्स स्थित आई टी पार्क फेस वन में दोपहर तीन बजे मैन गेट के कोने में एक पत्थर के नीचे काला सर्प बैठा देखकर वहां अफरातफरी मच गई कुछ कर्मचारियों ने उसे भगाने का प्रयास किया तो कोबरा वहां से हट गया लेकिन रात आठ बजे सांप वापस वहीं आ गया जिस पर वहां फर्नीचर का काम कर रहे कारपेंटर रामलाल झारिया की नजर सांप पर पड़ गई।
रामलाल ने तत्काल सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया। दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का नाग है। सर्प के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।
