सीट पर बेहोश मिला यात्री, उपचार कर बचाई जान 

जबलपुर। वेरावल से जबलपुर के बीच चलने वाली सोमनाथ एक्सप्रेस के जनरल कोच में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री अपनी सीट पर बेहोशी की अवस्था में मिला। सूत्रो ने बताया कि सोमवार दोपहर को सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के नरसिंहपुर पहुंचते ही अन्य यात्रियों की नज़र बेहोश पड़े यात्री पर पड़ी जिसके बाद मुसाफिरों द्वारा रेलवे के डा. आरआर कुर्रे को बुलाया गया, जिन्होने बेहोशी की हालत में पड़े युवक का उपचार किया। बताया गया है कि सोमनाथ एक्सप्रेस ट्रेन के नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने डा. कुर्रे ने जांच के बाद यात्री को होश में लाए और जरुरी दवाएं दी। होश में आने के बाद भी यात्री अपना नाम नहीं बता पा रहा था। चिकित्सीय देखभाल के बाद यात्री की स्थिति सामान्य हो गई। जिसके बाद उसे आगे की यात्रा जारी रखने की अनुमति दी गई। रेलवे कर्मियों और चिकित्सा टीम की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित दुर्घटना टल गई।

Next Post

युवा उत्सव: जो भी जिस भी क्षेत्र में बढ़ना चाहे सरकार साथ देने को तैयार: सीएम डॉ यादव 

Mon Nov 17 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज 29वें राज्य स्तरीय युवा उत्सव के शुभारंभ पर कहा कि मैं मध्यप्रदेश की नई ऊर्जा, नए जोश, नए सपने, नए संकल्प रूपी मेरे युवा साथियों का जोरदार अभिनंदन , स्वागत करता हूं। आज हमारी युवा पीढ़ी के बलबूते पर कोई भी गेम हो, […]

You May Like