
सागर। डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर के अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र का निरीक्षण विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के. एल. बेरवाल द्वारा किया गया। इस दौरान इस केंद्र की समन्वयक प्रो. चंदा बैन, उप समन्वयक प्रो. राजेश गौतम एवं सेंटर के सदस्य डॉ. सी सतीश और अन्य लोग उपस्थित रहे। कुलाधिपति ने लगभग डेढ़ घंटे केंद्र में उपस्थित रहकर केंद्र की विभिन्न गतिविधियों एवं संसाधनों से अवगत हुए ।कुलाधिपति के उक्त निरीक्षण के दौरान उपस्थित समन्वयक एवं शिक्षकों ने उनसे विभिन्न सामाजिक शैक्षणिक एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की। यह विजिट अत्यंत ही सारगर्भित थी।
