जहर का सेवन करने से तीन की मौत

छिंदवाड़ा।अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के थावड़ी के रहने वाले युवक की बीती रात जहर सेवन से मौत हो गई। जानकारी अनुसार संतु पिता दौलत वर्मा उम्र 45 साल थावड़ी का रहने वाला है। उसने बीते दिन शराब के नशे में जहर का सेवन कर लिया। जिसके बाद उसे उल्टियां होने लगी। हालत बिगड़ते देख परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बीती रात दम तोड़ दिया। उधर, लालबाग की रहने वाली युवती की गुरूवार की सुबह जहर सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी अनुसार रजनी पिता आनंद राव शेडग़े लालबगा की रहने वाली है। उसने बुधवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगडऩे के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर,अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के कोसमी गांव के रहने वाले युवक की जहर सेवन से मौत हो गई है।

Next Post

हिसार से पिपलियामंडी के युवक की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

Thu May 22 , 2025
पिपलियामण्डी। पिपलियामंडी निवासी आकाश नायक की हत्या के मामले में प्रतापगढ़ पुलिस ने हिसार (हरियाणा) निवासी मांगेराम मलिक को गिरफ्तार किया है। आकाश की छह माह पूर्व गुमशुदगी दर्ज हुई थी। तकनीकी जांच में उसकी अंतिम लोकेशन हिसार में मिली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने आकाश को रॉड […]

You May Like