
जबलपुर। पुलिस कन्ट्रोलरूम में बुधवार शाम 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर सेवानिवृत्त हुए पांच अधिकारियों, कर्मचारियों को विदाई दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ आयुष जाखड़ द्वारा रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पेंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट किए। उन्होंने कहा कि आप सभी कीे 37 से 43 साल तक की सेवा अवधी शानदार, यादगार एवं बेदाग रही।
आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जायेगा। सेवानिवृत्त अधिकारियों में उप पुलिस अधीक्षक शुभेच्छानंद पाठक, उप निरीक्षक उषा विश्वकर्मा, सहायक उप निरीक्षक तीरथ प्रसाद गौतम, अजीत सिंह मसराम, प्रधान आरक्षक रमेश कुमार त्रिपाठी शामिल है।
