हत्या का आरोपी गिरफ्तार

जादू-टोना के शक में 29 दिसम्बर को महिला की हुई थी हत्या

चितरंगी : स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम दुअरा स्थित सेमरहवा टोला निवासी पिछले वर्ष के 29 दिसम्बर को एक महिला के संदिग्ध हालत में शव मिला था। पीएम रिपोर्ट उपरांत पता चला कि महिला का गला दबाकर हत्या कर दिया। हत्या करने का कारण जादू-टोना की बात सामने आई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है।पुलिस के अनुसार चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम दुअरा स्थित सेमरहवा टोला निवासी लखरजिया देवी खैरवार के संदिग्ध मौत होने के बाद पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी।

पीएम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की पतासाजी करने में जुट गई। पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा और संदिग्ध आरोपी राजकुमार खैरवार उर्फ गोरे पिता जगजीवन खैरवार उम्र 29 वर्ष व ईश्वर प्रसाद खैरवार उर्फ मुन्ना उम्र 30 निवासी दुअरा को हिरासत में लिया गया और पूछतांछ के दौरान आरोपियों ने हत्या करना कबूलते हुये बताया कि महिला कीमूहॅ तथा गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया

Next Post

बरका महाविद्यालय के सैकड़ों छात्राओं का भविष्य अंधकार में

Tue Feb 11 , 2025
महाविद्यालय के पठन-पाठन व्यवस्था अस्त-व्यस्त, छात्रों के अभिभावक भी चिंतित सरई : स्थानीय तहसील मुख्यालय में स्थित शासकीय महाविद्यालय के पठन-पाठन की लचर व्यवस्था और अधिकांश पिरियड न लगने को लेकर छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी आगामी भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं।महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बताया गया कि […]

You May Like