हिसार से पिपलियामंडी के युवक की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार

पिपलियामण्डी। पिपलियामंडी निवासी आकाश नायक की हत्या के मामले में प्रतापगढ़ पुलिस ने हिसार (हरियाणा) निवासी मांगेराम मलिक को गिरफ्तार किया है। आकाश की छह माह पूर्व गुमशुदगी दर्ज हुई थी। तकनीकी जांच में उसकी अंतिम लोकेशन हिसार में मिली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने आकाश को रॉड से मारकर नहर में फेंक दिया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

प्रतापगढ़ एसपी विनीत कुमार बंसल ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में हत्याकांड का खुलासा किया। हत्याकांड में और भी आरोपी शामिल हो सकते है, इसको लेकर पुलिस जांच जारी है। पिपलियामंडी निवासी आकाश पिता कैलाशचंद नायक की पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। पुलिस टीम द्वारा काफी तलाश के बावजूद गुमशुदा आकाश नायक का कोई सुराग नही मिलने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने वृताधिकारी प्रतापगढ़ को मामले में गुमशुदा आकाश की तलाश हेतु विशेष टीम का गठन कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिये थे । गुमशुदा आकाश गुम होने से ठीक पहले हिसार (हरियाणा) निवासी मांगेराम मलिक नाम के व्यक्ति के निरन्तर संम्पर्क में था तथा उसकी मोबाईल की लास्ट लोकेशन भी हिसार में होकर वही होना पाया गया है। जिस पर पुलिस टीम को हिसार भेजा गया। पुलिस टीम संदिग्ध मांगेराम मलिक को साथ लेकर प्रतापगढ़ पहुँचे। जिससे गहन पूछताछ की गई तो मांगेराम ने योजनाबद्ध तरीके से प्रतापगढ से हिसार बुलाकर आकाश के सिर में पीछे से राड से वार कर उसे नहर के बहते पानी में फेंक कर हत्या कर देने की बात स्वीकार की।

Next Post

ऑटो चोर गिरफ्तार, 2 लाख का चोरी का वाहन बरामद

Thu May 22 , 2025
भोपाल।राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर ऑटो चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का एक तीन पहिया ऑटो (ऑटो रिक्शा) बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2,00,000 रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार […]

You May Like