इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय महिला ने दो दिन पहले कथित रूप से एसिड पी लिया था, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर हो गई. उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.लसूडिया थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मृतका की पहचान मेमबी पति अमान पटेल निवासी नरवल के रूप में हुई है. गंभीर हालत में उसे बाम्बे अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां लगातार इलाज चल रहा था. हालत में सुधार न होने पर उसकी मौत हो गई.
रात में ही शव को एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया. फिलहाल लसूड़िया पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवती ने एसिड क्यों पिया था यह आत्महत्या का मामला है या फिर इसके पीछे कोई दबाव या प्रताड़ना का कारण है. परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं और परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मौत की वजहों की जांच शुरू कर दी है.
