
बुधनी. क्षेत्र में अवसादग्रस्त युवक ने स्वयं को कमरे में बंद करके चाकू से गला काटने का प्रयास किया. समय पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की सहायता से कमरे का गेट तोड़कर बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया.जानकारी के अनुसार डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक रोहित चौहान एवं पायलेट नवीन्द्र दायमा ने बताया कि स्थानीय गोकुल धाम कॉलोनी में एक युवक ने स्वयं को कमरे में बंद करके अज्ञात कारणों से आत्महत्या के उदेश्य से चाकू से गला काटने की कोशिश की. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक खून से लथपथ था. थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने की कोशिश की गई. युवक दरवाजा नहीं खोल रहा था. थाना प्रभारी के निर्देश पर जेसीबी की मदद से कमरे का गेट तोड़कर घायल युवक को बाहर निकाला और अस्पताल भर्ती कराया. जहां युवक का उपचार किया जा रहा है.
