राय ने खेली 70 गेंद पर 136 रन की पारी

सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर विमला देवी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में गणेश टायर ने इंटीग्रिटी सल्युशन को 188 रन के विशाल अंतर से हराया. इस मैच में गणेश टायर की ओर से आदर्श राय ने 70 गेंद पर 18 चौके और छह छक्कों की मदद से 136 रन, राज कुशवाहा ने 55 गेंद पर 96 रन, आदित्य अग्रवाल ने 34 गेंद पर 82 रन, जितेन्द्र जायसवाल ने 28 रन, पूर्वेश 12 रन, इशान 14 रन बनाए थे. मैन आफ द मैच आदर्श राय रहे.

डीसीए के मीडिया प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सुबह पहले बल्लेबाजी करने उतरी गणेश टायर ने 39.2 ओवर में 428 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसमें सबसे अधिक रन आदर्श राय ने 136 रन बनाए थे. वहीं इंटीग्रिटी सल्युशन की ओर से गेंदबाजी करते हुए बिलाल दुलारे मियां-दर्शिल समाधिया ने 3-3 विकेट, रोहन चंद्रवंशी-विपिन वर्मा और सक्षम ने एक-एक विकेट हासिल किए. इधर लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंटीग्रिटी सल्युशन की पूरी टीम 34.5 ओवर में 240 रन में सिमट गई. इसमें बिलाल दुलारे मियां ने शानदार 50 रन, हितेश ने 28 रन, भविष्य त्यागी ने 16 रन, रोहन चंद्रवंशी ने 30 रन, विपिन वर्मा ने 36 रन, अनंत ने 21 रन और सक्षम ने 16 रन की पारी खेली. इधर गणेश टायर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए नमन ने 5.5 ओवर में 40 रन देकर चार विकेट, आदित्य ने दो विकेट और मनीष परमार, अतुल त्रिवेदी और राज कुशवाहा ने एक-एक विकेट हासिल किया.

 

Next Post

वेयरहाउस में तुलाई ठप, खुले आसमान के नीचे बर्बादी की कगार पर किसानों की फसल

Mon May 4 , 2026
सीहोर। जिले की आष्टा विधानसभा के जावर के वेयर हाऊस का जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के साथ औचक निरीक्षण किया, जहां पर जो हालात देखने को मिले, वो सीधे-सीधे मोहन सरकार की नाकामी को उजागर करते हैं. कांग्रेस नेता गुजराती ने बताया कि […]

You May Like