सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरतने पर जिले के 3 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं 137 अन्य पटवारियों को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हितग्राही मूलक योजनाओं का सीधा सरोकार आम जनता और किसानों के जीवन से जुड़ा है। समय पर इन कार्यों का निष्पादन न होने से आम जनमानस को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है और वे शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं।
समीक्षा बैठकों और मैदानी निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं व लंबित प्रकरणों पर सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।हितग्राही मूलक योजनाओं का क्रियान्वयन न करने पर सुश्री मीना खैरवार पटवारी प.ह.नं 31 ग्राम मोठी तहसील सागर ग्रामीण, श्रीमति लक्ष्मी जाटव पटवारी प.ह.नं 96 ग्राम भौंहारी तहसील सागर ग्रामीण, अखिलेश दीक्षित पटवारी बमनोदा प.ह.नं. 38 तहसील गढ़ाकोटा , राजकुमार गौड़, भूपेन्द्र राज परिवीक्षाधीन पटवारी तहसील केसली, अजय श्रीवास्वत पटवारी ह.नं. 61 रा०नि० मंडल विनायठा तहसील खुरई, गोविन्द राय पटवारी ह.नं. 6 रा०नि० मंडल खिमलासा तहसील खुरई, पुष्पेन्द्र भदौरिया पटवारी ह.नं. 38 तहसील मालथौन, महेन्द्र अर्गल पटवारी ह.नं. 28 तहसील मालथौन, योगेन्द्र प्रताप पटवारी ह.नं. 1/3 (परीवीज्ञाधीन) तहसील बांदरी दिलीप राजा, बंडा, पटवारी हल्का नंबर 41 , 47 , अभिषेक कोरी बंडा पटवारी हल्का नंबर 65, सिंगरावन, ब्रजेंद्र रावत पटवारी हल्का नंबर 4 जूना तहसील रहली को निलंबित की कार्रवाई की गई है।
