एकाउंट ब्लॉक कर रकम हड़पी

जबलपुर: साइबर ठग ने एकाउंट ब्लॉक कर रकम हड़प ली। लार्डगंज पुलिस ने बताया कि शैलेन्द्र सरावगी उम्र 47 वर्ष निवासी मझगवॉ ने लिखित शिकायत की कि दिसम्बर 2024 में फेस बुक में अचानक एक मोबाईल नम्बर के व्हाटसअप गुप स्टॉक ट्रेडिंग लर्निग गु्प में वह ज्वाईन हो गया, उससे ओटीसी एप डाउनलोड करवाकर ट्रेडिंग में ज्वाईन करवाया गया।

इस एप के माध्यम से उससे ट्रेडिंग के लिये विभिन्न बैंक एकाउंट से रूपये डिपाजिट करवाये गये। प्रोफाईल जोड़कर कुल 92 हजार रूपये इन्वेस्ट हो जाने के पास उसने रूपये विड्राल करने का प्रयास किया तो उससे और 20 हजार रूपये डिपॉजिट करने को कहा गया। रूपये डिपॉजिट न करने पर उसका एकाउंट ब्लॉक कर रूपए हड़पते हुये धोखाधडी की गयी। शिकायत जांच पर उक्त रूपये महाराष्ट्र बैंक के खाता धारक अमर महादेव निवासी फयूल वर्ड 2 व्हीटीसी गढचिरौली महाराष्ट्र के नम्बर पर रूपये ट्रासफर होना पाया गया।

Next Post

अनंत चतुर्दशी पर श्री महावीर जिनालय में जिनवाणी स्थापना व शोभायात्रा

Sat Sep 6 , 2025
भोपाल।स्टेशन बजरिया स्थित श्री महावीर दिगंबर जिनालय में श्रद्धाभाव से उत्तम आकिंचन धर्म व सरस्वती मां की पूजा कर जिनवाणी स्थापित की गई। आज शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर श्रीजी की शोभायात्रा निकलेगी। शांति धारा अभिषेक उपरांत मांगलिक भवन में दस लक्षण पर्व का समापन होगा। मनोज भैया शास्त्री ने […]

You May Like