सायबर फ्रॉड: रतलाम पुलिस ने 7,900 मोबाइल नंबर किए ब्लॉक

रतलाम। जिले में सायबर फ्रॉड पर अंकुश लगाने के लिए रतलाम पुलिस लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने हाल ही में 3,400 मोबाइल नंबर ब्लॉक करवाए हैं। अब तक कुल 7,900 फर्जी और धोखाधड़ी में इस्तेमाल हो रहे मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कराया जा चुका है। सायबर ठग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम खरीदकर इनका इस्तेमाल लोगों से धोखाधड़ी करने में करते हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में सायबर सेल टीम ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए यह कार्रवाई की। इस अभियान में प्र आर मनमोहन सिंह, प्र आर हिम्मत सिंह, आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार और आर मोर सिंह का सराहनीय योगदान रहा। पीड़ितों को त्वरित सहायता देने के लिए सायबर हेल्पलाइन नंबर 7049127420 भी जारी किया गया है, जिस पर शिकायत दर्ज कर फ्रॉड अमाउंट को फ्रीज करवाने की कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

NDPS के फरार आरोपी को बैकुंठपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed Jul 16 , 2025
रीवा। थाना बैकुंठपुर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है थाना प्रभारी जेपी पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैकुंठपुर वार्ड क्रमांक 15 निवासी दिलीप गुप्ता, पिता- सोभनाथ गुप्ता, उम्र 36 […]

You May Like