NDPS के फरार आरोपी को बैकुंठपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रीवा। थाना बैकुंठपुर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है थाना प्रभारी जेपी पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैकुंठपुर वार्ड क्रमांक 15 निवासी दिलीप गुप्ता, पिता- सोभनाथ गुप्ता, उम्र 36 वर्ष, जो कि अपनी किराना दुकान की आड़ में नशीली कैप्सूल बेचने का कार्य कर रहा था, के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस द्वारा सतत निगरानी और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को बैकुंठपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी श्री पटेल ने कहा कि नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी में विशेष योगदान उप निरीक्षक आर.एस. बागरी, आरक्षक आशुतोष मिश्रा, राहुल पांडे तथा अजय बागरी ने आरोपी की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई।

Next Post

मोबाइल लूट कर भागे, रोका तो चाकू से किया हमला, हिरासत में तीन संदिग्ध

Wed Jul 16 , 2025
अनूपपुर। बिजुरी थाना अंतर्गत केवई बैरियर के पास तीन बाइक सवारों ने युवक से मोबाइल छीन कर भागने का प्रयास किया और जब युवक ने अपने साथियों के साथ उसका पीछा किया तो उस पर चाकू से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने चाकू […]

You May Like