पठारी क्षेत्र में तेंदुए की फिर से दहशत, घर में बंधे मवेशी पर हमला

पठारी। तहसील क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल फैल गई है. बीती रात खुरई रोड स्थित गंभीरिया गांव के शैलेन्द्र सिंह यादव एवं जाजपोन गांव में तेंदुए ने घर में बंधे मवेशी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मवेशियों की चीख-पुकार और कुत्तों के तेज भौंकने की आवाज सुनकर ग्रामीण नींद से जागे और तत्काल बाहर निकल आए.

ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए डंडों की मदद से तेंदुए को भगाया गया. घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है. सूचना मिलने पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर प्रवीण विश्वकर्मा एवं कृष्ण पाल

सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे और आवश्यक कागजी कार्रवाई की गई. ग्रामीणों का कहना है कि पठारी तहसील क्षेत्र में तेंदुआ पहले भी कई बार देखा जा चुका है और इससे जुड़ी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. वन विभाग द्वारा कुछ समय पहले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास

पिंजरा लगाया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसे हटा लिया गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीणों ने वन विभाग से स्थायी समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी जनहानि की बड़ी घटना हो सकती है.

Next Post

नीमच से मंडफिया तक श्री सांवरिया सेठ की 90 किमी की भव्य पदयात्रा में हजारों भक्त हुए शामिल

Thu Feb 5 , 2026
नीमच। श्री सांवरिया भक्त मंडल के तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन से ओत-प्रोत दो दिवसीय भव्य पदयात्रा नीमच से श्री सांवरिया सेठ के धाम मंडफिया के लिए प्रारंभ हो गई। नगरवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना के साथ यह ऐतिहासिक पदयात्रा लायंस पार्क चौराहे से प्रसिद्ध समाजसेवी अरुल […]

You May Like