
नवभारत न्यूज
खण्डवा । यात्री व अन्य वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जगदीश बिल्लौरे ने बताया कि चेकिंग के दौरान भाटिया बस सर्विस में कांच नहीं पाये जाने पर,नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की। इस दौरान बस में तत्काल कांच लगवाया गया तथा अन्य यात्री बसों के विरूध्द नियमानुसार चालानी कार्रवाई गई।
यात्री बसों के चेचिस पर अंकित चेचिस क्रमांक का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया तथा चेचिस क्रमांक का वाहन के पंजीयन कार्ड में अंकित चेचिस क्रमांक से मिलान किया गया।
चेंकिग कार्रवाई में यात्री व अन्य वाहनों के चालक/ परिचालकों को,बसों/वाहनों के सुरक्षित संचालन किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। यात्री बसों में सुरक्षा के मानकों जैसे स्पीड गवर्नर का उपयोग, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, ओव्हर लोडिंग नहीं करने,तेज गति से वाहन नहीं चलाने,फस्र्ट एड बाक्स ,वर्दी पहनने एवं आपातकालीन खिडक़ी के पास सीट नहीं लगाये जाने, जिससे आपातकाल के समय खिडक़ी आसानी से खोली जा सके संबंधी समझाईश भी दी गई।
