जनपद अध्यक्ष के घर बाहर फायरिंग की कोशिश, कांग्रेस नेता का आरोप : मुझे निशाना बनाया

भिंड: जिले के लहार में जनपद अध्यक्ष मीना सिंह के घर के बाहर फायरिंग की घटना ने दहशत फैला दी। उनके पति और कांग्रेस नेता मानवेन्द्र सिंह राजावत उर्फ मोंटू का कहना है कि बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन कट्टे की नाल में कारतूस फंस जाने के कारण गोली नहीं चली। लहार थाना पुलिस ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मोंटू सिंह ने पुलिस को बताया कि वे एक शादी समारोह से लौटकर घर पहुंचे। जैसे ही घर के अंदर गए, पीछे से घात लगाए बदमाशों ने घर की दीवार की ओर गोली चला दी। आवाज सुनकर उनकी बेटी बाहर निकली, और मोंटू भी तुरंत बाहर आए। इसी दौरान एक बदमाश ने कट्टा तानकर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन कारतूस फंस गया। बदमाश ने कॉन्क्रीट रोड पर कट्टा पटककर कारतूस निकालने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। मोंटू ने हमला करने वाले एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की, तभी उसका साथी बाइक लेकर आया और धक्का देकर दोनों को भागने पर मजबूर कर दिया। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

Next Post

नहर के पानी के इंतजार में किसान, बोनी हो रही पीछे

Fri Nov 28 , 2025
रीवा:धान की फसल कटने के बाद किसान खेत में पलेवा लगाने के लिये पानी का इंतजार कर रहा है और अभी बाणसागर डैम की नहरो में पानी नही छोड़ा गया है. लिहाजा पानी न मिलने के कारण गेंहू की बोनी पीछे हो रही है.किसानो की लगातार मांग के चलते क्योटी […]

You May Like