बातचीत केवल मोदी और ट्रंप के बीच थी: विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली, 28 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच इस सप्ताह मंगलवार को टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान श्री ट्रंप के साथ अमेरिकी उद्यमी एलान मस्क की कथित उपस्थिति की मीडिया की रिपोर्ट के बीच भारत ने स्पष्ट किया है किया है कि यह वार्ता केवल श्री मोदी और श्री ट्रंप के बीच हुई थी।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस बारे में शनिवार को कहा, “ हमने पूरी रिपोर्ट देखी है। 24 मार्च को हुई टेलीफोन बातचीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच ही हुई थी। ”

दोनों नेताओं की इस बातचीत के बारे में प्रवक्ता ने कहा, “ जैसा कि पहले भी कहा जा चुका है, इससे पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिला।” गौरतलब है कि अमेरिकी मीडिया के एक हलके ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है बातचीत के दौरान श्री ट्रंप के साथ अमेरिका के टेस्ला कारपोरेशन के प्रमुख श्री मस्क भी उपस्थित थे।

Next Post

भारत ने विश्व व्यापार संगठन में सर्वसम्मति पर आधारित निर्णय व्यवस्था मजबूत रखने पर दिया जोर

Sat Mar 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 मार्च (वार्ता) भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में सर्वसम्मति के आधार पर निर्णय की व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और पिछले दौर के व्यापार समझौतों में उन सामान व्यवस्थाओं को दूर करने पर बल दिया है, जो विकासशील देशों के हितों के विरुद्ध काम कर रही हैं। […]

You May Like