जबलपुर: मिलावटी खाद्य पदार्थों के विक्रय पर रोक लगाने के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार सोमवार को कार्यपालिक दंडाधिकारी श्रीमती मौसमी केवट के नेतृत्व में राजस्व एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहपुरा स्थित कान्हा डेरी का आकस्मिक निरीक्षण कर खुले में बेचे जा रहे नामी कंपनी के बटर को जप्त कर विनिष्ट कराने की कार्यवाही की।
निरीक्षण के दौरान कान्हा डेयरी में डिलीशियस फैट स्प्रेड का बटर पैकेट कवर को निकाल कर विक्रय के लिए संग्रहित करना पाया गया था। संयुक्त दल ने बिना आउटर कवर के बटर के पाँच सौ ग्राम के 17 पीस एवं सौ ग्राम के 11 पीस का मौके पर ही विनष्टीकरण कराया गया।
शाही पनीर के 12 पैकेट का भी विनिष्टिकरण
निरीक्षण में कान्हा डेयरी से ही एक्सपायरी डेट के पाये जाने पर सुहाना कसूरी मेथी के 9 पैकेट एवं सुहाना शाही पनीर के 12 पैकेट का भी विनिष्टिकरण कराया गया। संयुक्त टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता भी शामिल थे।
