जबलपुर:गोहलपुर थाना अंतर्गत जेडीए कॉलोनी शांति नगर में रहने वाले सिंचाई विभाग से रिटायर्ड अधिकारी और उनकी पत्नी के साथ विश्वासघात करते हुए उन्हें चाय में जहर देकर जेवरात लेकर फरार हुई नौकरानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपिया को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक जवाहर गुप्ता 67 वर्ष निवासी जेडीए कॉलोनी गली नं. 17 स्ट्रीट नं. 17 शांति नगर सिंचाई विभाग से रिटायर्ड हैं। 17 मई को दोपहर करीब 3:30 बजे अपनी पत्नि उषा गुप्ता के साथ घर पर थे.
उसी समय खाना बनाने वाली (बाई) संगीता सोनी आई जो विगत 12 साल से घर में खाना बना रहती थी जिसने दोनों के लिये चाय बनाकर लेकर आई दोनों पति पत्नी ने चाय पिये, चाय पीने के बाद दोनों की तबियत बिगड़ गई थी। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्हें तो पता चला कि उन्हें जहर दिया गया है। डिस्चार्ज होने के बाद जब पति पत्नी डिस्चार्ज होकर घर लौटे तो उन्हें जेवरात गायब मिले।
सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले तो खाना बनाने वाली बाई संगीता सोनी की करतूत कैद हुई। पुलिस ने विश्वासघात करते हुए जहरखुरानी की वारदात को अंजाम देने वाली आरोपिया संगीता सोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपिया को शांति नगर से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है
