जबलपुर: कैंट थाना अंतर्गत भैंसासुर रोड में एक तेज रफ्तार फोरव्हीलर चालक को अचानक अटैक आ गया। जिसके चलते वाहन अनियंत्रित हो गया और दीवार से जाकर टकरा गई। राहगीरों की मदद से घायल को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक स्वर्ण कुमार वर्मा पिता धनी राम वर्मा 46 वर्ष निवासी शीतलामाई घमापुर, कांचधर पानी की टंकी के पास, कस्तूरबा नगर का फोरव्हीलर से किसी काम से कैंट गया हुआ था। वह जैसे ही भैसासुर रोड पहुंचा तभी उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई और बेहोश हो गया। कार बेकाबू होकर समीप ही दीवार से टकरा गई। गनीमत रही कि फोरव्हीलर समीप ही दीवार से जाकर टकरा गई वरना राहगीर इसकी चपेट में आ जाते।
राहगीरों की मदद से घायल को बाहर निकाला गया इसके बाद एम्बुलेंस से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि है कि मृतक को हार्ट अटैक आया था जिसके चलते हादसा हुआ है। पुलिस मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।
