जयपुर, 03 अक्टूबर (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री बागडे ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
इसी तरह श्री शर्मा ने श्री तिवारी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनके निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवारजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि 105 वर्षीय श्री तिवारी का शुक्रवार सुबह भरतपुर में निधन हो गया।
Next Post
केएल राहुल का शतक, भारत लंच तक 218/3
Fri Oct 3 , 2025
अहमदाबाद, 03 अक्टूबर (वार्ता) केएल राहुल (100) की शतकीय और कप्तान शुभमन गिल (50) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने शुक्रवार को पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक तीन पर 218 रन बना लिये है और उसकी बढ़त 56 रनों की हो गई है। केएल राहुल […]

You May Like
-
7 months ago
तांबे पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगायेंगे ट्रम्प
-
2 months ago
लग्जरी कार से 53 हजार की देशी-विदेशी शराब जप्त
