सिंहस्थ और GIS की तैयारियां: सुधरेंगी पर्यटन स्थलों की सड़कें और ब्लैक स्पॉट पर लगेंगे संकेतक

भोपाल। संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने सडक़ों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली. यह बैठक बारिश के दौरान शहर में सडक़ों पर जलभराव को लेकर की गई. बारिश शुरू हो गई है, इस दौरान जलभराव की समस्या अधिक सामने आती हैं. बैठक मे संभागायुक्त शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ों पर बारिश में जलभराव नहीं होना चाहिए. सभी अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर काम करें. बारिश में बदहाल सडक़ों की शिकायतें नहीं आनी चाहिए, शिकायत मिलने पर अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही संभागायुक्त शर्मा ने बैरागढ़ में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा है. जिस पर उन्होंने नारजगी जताई और कहा कि कार्य निर्धारित समय पर पूरा किया जाए. जिससे जनता को समय रहते ओवर ब्रिज की सुविधा मिल सके. वहीं, पीएनजी गैस सप्लाई को लेकर भी निर्देश दिए कि बारिश में गैस की सप्लाई में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए.

शहर के ब्लेक स्पॉट को दूर करें

इसके अलावा बैठक में बताया गया कि सिंहस्थ दौरान भोपाल-सागर-कानपुर मार्ग अत्यधिक परिवहन वाला संभावित है। इस मार्ग में आगमन सुचारू रूप से होना चाहिए. शहर एवं आस-पास की सडक़ों में ब्लैक स्पॉट दूर करने के लिए करवाई के भी निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस से बेहतर समन्वय रखें,जहां ब्लैक स्पॉट तत्काल में दूर नहीं हो सकते, वहां पर तुरंत संकेतक लगाए जाएं. संभागायुक्त ने कहा कि आगामी जनवरी में भोपाल में जीआईएस प्रस्तावित है. भोपाल के आसपास सांची, भोजपुर जैसे पर्यटन स्थलों की सडक़ों पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए.

 

 

Next Post

ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, यौन हमला मामले में नहीं मिली राहत, 43 करोड़ का जुर्माना बरकरार

Tue Jun 30 , 2026
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने यौन हमला मामले में डोनाल्ड ट्रंप की अपील खारिज की। कोर्ट ने ई. जीन कैरोल को 50 लाख डॉलर या 43 करोड़ रुपये हर्जाना देने का फैसला बरकरार रखा है। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार 29 जून को यौन हमला मामले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड […]

You May Like