केएल राहुल का शतक, भारत लंच तक 218/3

अहमदाबाद, 03 अक्टूबर (वार्ता) केएल राहुल (100) की शतकीय और कप्तान शुभमन गिल (50) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने शुक्रवार को पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक तीन पर 218 रन बना लिये है और उसकी बढ़त 56 रनों की हो गई है।
केएल राहुल ने नौ साल के इंतजार के बाद आखिरकार भारतीय धरती पर टेस्ट शतक जड़ा, जबकि शुभमन गिल ने कप्तान के रूप में अपने पहले घरेलू टेस्ट में संयमित अर्धशतक के साथ अपनी छाप छोड़ी।भारत ने सुबह के सत्र का अंत 67 ओवर में 3 विकेट पर 218 रन बनाकर किया, जिसमें राहुल 100 रन बनाकर नाबाद रहे और पदार्पण कर रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 14 रन बनाकर खेल रहे थे।
मेजबान टीम ने कल के दो विकेट पर 121 रन से आगे खेलना शुरू किया और इस सत्र में 97 रन जोड़े, जिसे राहुल के बहुप्रतीक्षित प्रदर्शन और गिल के क्रीज पर शांत और आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा। राहुल ने 197 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 100 रन बनाये। राहुल ने रोस्टन चेज की गेंद पर सिंगल लेकर अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया और अपना हेलमेट उतारा, भारतीय बैज को चूमा। गिल ने 100 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए 50 रन बनाये है। उन्हें रॉस्टन चेज ने आउट किया। राहुल और गिल ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़े। गिल के आउट होने के बाद, बल्लेबाजी करने आये ध्रुव जुरेल ने एक शानदार चौका लगाकर सत्र का अंत शानदार तरीके से किया।
लंच तक भारत ने तीन विकेट पर 218 रन बना लिय है और केएल राहुल नाबाद 100 और ध्रुव जुरेल नाबाद चार रन क्रीज पर मौजूद थे।
वेस्टइंडीज के लिए रॉस्टन चेज ने दो विकेट लिये। जेडेन सील्स ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

एरेल मिडलटन ने 10 बार की चैंपियन अनुभवी चीनी स्टार को हराया

Fri Oct 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिका की किशोरी एरेल मिडलटन ने शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जारी इंडियनऑयल नई दिल्ली विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में महिलाओं की शॉटपुट एफ64 स्पर्धा में अनुभवी चीनी स्टार याओ जुआन को हराकर स्वर्ण पदक जीता। आज यहां दोनों एथलीटों के बीच प्रतिस्पर्धा […]

You May Like