
टीकमगढ़/पलेरा। पलेरा तहसील के ग्राम पंचायत खेरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम विजयपुर के ग्रामीण पिछले 24 दिनों से भीषण गर्मी के बीच अंधेरे में रातें काटने को मजबूर हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन करेंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि बीते 4 अप्रैल को क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान के कारण गांव की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार विद्युत मंडल पलेरा पहुंचकर कनिष्ठ यंत्री को अवगत कराया।
हर बार अधिकारियों ने जल्द सुधार का आश्वासन तो दिया, लेकिन जमीनी स्तर पर काम शुरू नहीं हो सका। विभाग की इस उदासीनता के कारण ग्रामीणों का चेयं अब जवाब दे रहा है। 2 किमी दूर से ला रहे पानी, बीमार हो रहे बच्चे ग्रामीणों ने अपनी
बिजली विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल
पलेरा क्षेत्र के ग्राम विजयपुर में पूरे 24 दिन लाईट गुल रहने के बाद बिजली विभाग की व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए है। क्योंकि 24 दिन तक इस जमाने में पूरा गांव अंधेरे में रहने के लिए मजबूर है। जबकि शासन यह दावा करता है कि भाजपा के शासन में कोई भी व्यक्ति अंधेरे में रात नहीं बिताएगा। पर ऐसे में विजयपुर गांव की यह हालत देख कर शासन के दावों की पोल खुल गाई है। क्योंकि ग्राम पंचायत विजयपुर के लोग पूरे 24 दिन से अंधेरे में है। खबर लिखे जाने तक यहां की बिजली व्यवस्था दुरस्त नहीं हुई थी. प्रशासनिक अधिकारियों ने यह दावा किया है कि लोगों की शिकायत पर जल्द अमल किया जा रहा है।
पीड़ा बताते हुए कहा कि भीषण गर्मी में बिना बिजली के जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गांव के नल-जल स्रोत उप होने से पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को खेतों में बने कुओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जो गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर
हैं। वहीं, उमस और गर्मी के कारण मासूम बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं। यह दी चेतावनी सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने प्रशासन को स्पष्ट किया है कि यदि आगामी 3 दिनों के भीतर विद्युत लाइन का सुधार कार्य पूर्ण कर बिजली चालू नहीं की जाती है, तो ग्रामीण धरना
आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान यदि कोई अप्रिय स्थिति निर्मित होती है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी बिजली विभाग और प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने बालों, वीरेन्द्र मिश्रा, उत्तम नापित जिला अध्यक्ष ओबीसी महासभा, पूरन, सचिन निरंजन, जितेंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्राम विजयपुर के ग्रामीण पिछले 24 दिनों से भीषण गर्मी के बीच अंधेरे में रातें काटने को मजबूर हैं। शिकायत के बावजूद बिकली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे उम्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन करेंगे।
विजयपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीण जब पलेरा तहसील में तहसीलदार को इस समस्या को शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंने एक शिकायती पत्र दिया। साथ ही कहा कि अगर बिजली जल्द चालू नहीं कराई गई तो वह आआंदोलन के लिए बाध्य होंगे। हालाकि यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि पूरे प्रशासनिक अमले की नजर जब जर एक बीज पर रहती है तो विजयपुर की इस समस्या की और 24 दिनों से क्यों नहीं गई। 24 दिन से ग्रामीण यहां अंधेरे में रहने के लिए मजबूर रहे। ग्रामीणों की इस परेशानी को किसी ने अब तक नहीं देखा।
