राजनाथ कल इटली के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

नई दिल्ली 29 अप्रैल (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को यहां इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। दोनों देश बदलते सुरक्षा परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करने की अपेक्षा रखते हैं।

अक्टूबर 2023 में रक्षा मंत्री की रोम यात्रा के बाद भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग को और गति मिली है। रक्षा मंत्री क्रोसेट्टो की भारत की यह पहली यात्रा दोनों देशों की मौजूदा सहयोग को और विस्तारित करने तथा विशेष रूप से औद्योगिक साझेदारी के क्षेत्र में नए सहयोग के क्षेत्रों का पता लगाने की इच्छा को रेखांकित करती है।

.....

Next Post

सिंहस्थ 2028 की तैयारी शुरू: रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए बनेगा मास्टर प्लान

Wed Apr 29 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के विस्तृत रेल नेटवर्क की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य रेलवे सुरक्षा उच्चस्तरीय समन्वय समिति की बैठक पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने की। बैठक में विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, निगरानी तंत्र […]

You May Like