एशियाई युवा खेल में भारत तीन पदक के साथ छठे पायदान पर

मनामा (बहरीन) 22 अक्टूबर (वार्ता) एशियाई युवा खेलों में भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान को 81-26 से हराया। भारत एक रजत और दो कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में छठे पायदान पर मौजूद है।
इससे पहले भारतीय कबड्डी टीम ने बंगलादेश को 83-19, जबकि श्रीलंका को 89-16 से हराया था। इस स्पर्धा में भारत तीन जीत के साथ शीर्ष पायदान पर मौजूद है। पाकिस्तान के हुये मुकाबले में भारतीय कप्तान ईशांत राठी ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया।
22 से 31 अक्टूबर तक बहरीन में होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत के एथलीट 119 महिलाएं और 103 पुरुष 21 खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उज्बेकिस्तान पांच स्वर्ण और एक रजत के साथ पहले पायदान पर है, जबकि इंडोनेशिया एक स्वर्ण और एक रजत के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान, फिलीपींस एक स्वर्ण के साथ पदक तालिका में तीसरे स्थान पर है।
इन खेलों में 15 वर्षीय खुशी ने महिलाओं की 70 किलोग्राम कुराश स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पहला पदक जीता। महिलाओं की 52 किलोग्राम भारवर्ग के कुराश के फाइनल में कनिष्का बिधूड़ी ने उज्बेकिस्तान की मुबीनाबोनू करीमोवा को 3-0 से हराकर रजत पदक हासिल किया। वहीं पुरुषों के 83 किलोग्राम वर्ग में अरविंद ने ताजिकिस्तान के हिलोल दावलात्जोडा पर 10-0 के अंतर से कांस्य पदक अपने नाम किया।

Next Post

पाकिस्तान के नोमान अली आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर

Wed Oct 22 , 2025
दुबई, 22 अक्टूबर (वार्ता) पाकिस्तान के नोमान अली ने लाहौर में दक्षिण अफ्रीका पर 93 रनों की जीत में अपने मैच विजयी प्रदर्शन के बाद नवीनतम आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गये है अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार पाकिस्तान के […]

You May Like