
सिंगरौली । जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्ला मोड़ पर आज गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। यहां कोयले से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल से लगभग 15 फीट नीचे जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक राम प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के तुरंत बाद घायल चालक को उपचार के लिए एनसीएल के नेहरू शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति को देखते हुए इलाज जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में आज गुरुवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही थी।
