आसमान पर छाए बादल, शाम को हुई रिमझीम वर्षा

शाजापुर,  चक्रवात अर्नब के असर के चलते नगर का मौसम भी बदला और इस दिन आसमान पर पूरे दिन बादलों का डेरा लगा रहा. वहीं शाम को हल्की बारिश भी हुई. इस कारण मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली. इस दिन अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री से कम दर्ज किया गया.

गुरूवार सुबह जरूर कुछ देर के लिए धूप खिली थी, लेकिन उसके बाद हवाओं के चलने से आसमान पूरी तरह बादलों से ढंक गया और ठंडी हवा चलने लगी जिससे लोगों को दिन में भी ठंडक का एहसास होने लगा. पूरे दिन मौसम के यही हाल रहे और शाम करीब 6 बजे बारिश शुरू हो गई जो रूक-रूक कर देर शाम तक जारी रही. मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि शुक्रवार को भी मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है. वहीं बादल छाने व ठंडी हवाओं के चलते नगर का अधिकतम तापमान 29.3 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पर पहुंच गया है.

Next Post

बाजार में मूंगफली की बहार आई 100 में डेढ़ किलो बिक रहा गरीबों का बादाम

Thu Oct 29 , 2026
उज्जैन। मौसम में बदलाव और सर्दी की आहट के साथ ही नगर के बाजारों में मूंगफली की बहार आने लगी है। सडक़ किनारे जगह-जगह मूंगफली की दुकानें सज गई है। इन दिनों मूंगफली 100 रुपए में डेढ़ किलो के भाव से बिक रही है। सर्दियों में धूप सेंकते हुए या […]

You May Like