सूने मकान का ताला तोडक़र डेढ़ लाख के जेवर चोरी

सतना: शहर के बदखर स्थित वार्ड क्रमांक 12 में अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। बदमाशों ने पहले मकान का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी का लॉकर तोड़ दिया। पीड़ित के मुताबिक चोरी गए जेवरों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर बाबूपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कराने के साथ फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। बताया गया कि चोरी की वारदात सुरेश मिश्रा के मकान में हुई। उनके भाई शिवनारायण रविवार को परिवार के साथ गांव गए हुए थे। इसी कारण सुरेश अपने भाई के घर पर सो रहे थे। इस दौरान उनका मकान सूना था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने मकान का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश कर अलमारी का लॉकर तोड़ दिया। बदमाश उसमें रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने पर बाबूपुर चौकी प्रभारी शुभम नागभिरे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान कर चोरी की वारदात का खुलासा किया जा सके।

Next Post

इंदौर की हरियाली पर फिर सवाल, एमओजी लाइंस के हरे-भरे पेड़ काटे

Tue Oct 13 , 2026
इंदौर: इस मानसून सीजन में शहर में सामान्य से लगभग 26 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है, जिससे जल संकट और बढ़ते तापमान का खतरा पैदा हो गया है. ऐसे हालातों में पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को लेकर चिंता बढ़ गई है. इसी के चलते एमओजी लाइंस में रहवासियों […]

You May Like

Play sound